- Hindi News
- सांसद के निर्देश फिर भी नहीं बनाई क्वारी नदी पुल की डायवर्सन सड़क
सांसद के निर्देश फिर भी नहीं बनाई क्वारी नदी पुल की डायवर्सन सड़क
बारिश बंद क्वारी नदी में पानी कम होने के बाद भी कॉनकास्ट कंपनी ने अस्थायी पुल बनाने का काम शुरू नहीं किया।
भास्करसंवाददाता|कैलारस/मुरैना
नेंपरीके पास क्वारी नदी पर अस्थाई सड़क पुल का निर्माण होने से ड्राइवर यात्री वाहनों को पानी में से निकाल रहे हैं। चूक के दौर में कभी कोई हादसा हो सकता है लेकिन सांसद अनूप मिश्रा के निर्देश के बाद भी कॉनकास्ट कंपनी ने डायवर्सन सड़क पुल बनाने का काम एक महीने बाद भी शुरू नहीं किया है।
मुरैना से सबलगढ़ के बीच चल रहीं 200 बसों को पुल के अभाव में नदी के पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की जान सांसत में रहती है। समस्या यह है कि ड्राइवर, बस को नदी के पानी से होकर नहीं निकालें तो उन्हें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में परेशानी होती है। बारिश के दौरान मुरैना से सबलगढ़ जाने वाली बसें नेंपरी पुल पर सवारियों को उतार देती थीं। उसके बाद यात्री, पुल को पैदल पार कर सबलगढ़ साइड से आने वाली बसों में बैठकर सबलगढ़ पहुंचते रहे। बारिश बंद होने के बाद ड्राइवरों ने बसों को नदी के पानी के बीच से निकालना शुरू कर दिया है। खतरेभरा यह काम यात्रियों की जानमाल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
15दिन में शुरू नहीं हुआ काम : सांसदअनूप मिश्रा ने नेंपरी पुल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अफसरों को निर्देश दिए कि क्वारी नदी पर अस्थाई पुल सहित डायवर्सन सड़क का निर्माण कार्य 15 दिवस में पूर्ण किया जाए। सांसद के कहने के एक महीने बाद भी कॉनकास्ट कंपनी ने नेंपरी पुल पर कोई काम शुरू नहीं कराया। इससे आवागमन की समस्या जस की तस बनी हुई है।
कैलारस। सड़क होने से क्वारी नदी के पानी से गुजरती सवारी बस।