जल स्तर नीचे गिरने से बोर फेल, जलसंकट
{प्रभावित वार्डों में पेयजल समस्या दूर करने पानी के टैंकर भी नहीं पहुंचा रही नगरपंचायत
{प्रभारी सीएमओ नए सीएमओ आने के बाद ही समस्या दूर करने की बात कह रहे हैं। जबकि वर्तमान में नगर के 300 घरों के लोग इन दिनों पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
भास्करसंवाददाता| कैलारस
नगरपंचायत कार्यालय के पीछे स्थित वार्ड नंबर पंद्रह में पिछले पंद्रह दिन से पानी की समस्या विकराल हो गई है। कारण यह है कि यहां वाटर लेवल नीचे जाने से बोर खराब हो गया है। बावजूद इसके नगर पंचायत बोर ठीक कराना तो दूर लोगों को पानी सप्लाई करने टैंकर तक नहीं पहुंचा रही। इसी तरह पुरानी पाइप लाइन डेमेज होने के कारण वार्ड नंबर एक दो में भी लंबे समय से नलों से गंदा पानी रहा है, लेकिन यहां भी पाइप लाइन का मेंटीनेंस नहीं कराया गया। वर्तमान में नगर में लगभग 300 परिवार ऐसे हैं जो पानी की किल्लत झेल रहे हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नगर पंचायत द्वारा पेयजल व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वार्ड 15 के लोगों ने मंगलवार के दिन भास्कर को बताया कि दो हफ्ते पूर्व अचानक वाटर लेबल नीचे जाने के कारण वार्ड में स्थित बोर ने पानी देना बंद कर दिया। ऐसे में जिन लोगों के यहां निजी बोर लगे हैं उन्हें छोड़कर शेष लोग हैंडपंपों से पानी लाकर घरों में आपूर्ति कर रहे हैं। इस वार्ड में गरीबों के बच्चे एवं महिलाएं सुबह जल्दी उठकर हैंडपंप पर नंबर लगाते हैं इसके बाद वे बारी-बारी से पानी भरते हैं। लोगों की मांग के बाद भी यहां पेयजल की आपूर्ति के लिए नगर पंचायत द्वारा पानी के टैंकर नहीं भेजे जा रहे। इसी तरह वार्ड नंबर एक दो स्थित लगभग डेढ़ सौ घर ऐसे हैं जहां नलों से गंदा पानी रहा है। कारण यह है 40 वर्ष पुरानी पाइप लाइन होने के कारण वह जगह-जगह से डेमेज है जिसके कारण लीकेजों से नालियों का गंदा बदबूदार पानी रहा है। वार्ड के पार्षद इब्राहिम कुर्रेशी पुरानी पाइप लाइनों को बदलवाने के लिए नगर परिषद की बैठक में कई बार यह मुद्दा उठा चुके है, लेकिन सीएमओ द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आंदोलन करेंगे
^नगरमें पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। पार्षदों द्वारा समय-समय पर पेयजल के मुद्दे को परिषद की बैठक में उठाया गया। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। अगर समय