पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को नोटिस

35 सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरा आवास की दूसरी किस्त जारी करने पर कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

इंदिराआवास बनाने के लिए दूसरी किस्त जारी करने के मामले में लापरवाह साबित 35 सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को जिला पंचायत ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। समाधान कारक उत्तर प्राप्त होने की दशा में पोरसा, अंबाह, पहाडग़ढ़ कैलारस के चार-चार, मुरैना के आठ सबलगढ़ के छह एडीईओ पर गाज गिर सकती है।

दैनिक भास्कर के 16 सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर ‘1700लोगों को नहीं बांटे चार करोड़ रुपए, बारिश में झोपडिय़ों में भींगते रहे गरीब’ कोकलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने गंभीरता से लिया और सीईओ जिला पंचायत को निर्देश दिए कि इस मामले में लापरवाह सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को तलब किया जाए। जिला पंचायत ने मंगलवार को जनपद पोरसा के एडीईओ रमेश सिंह तोमर, शरद सिंह तोमर, आरजी गुप्ता, अशोक कुमार गांगिल, अंबाह के नत्थीलाल शर्मा, मुकेश सिंह तोमर, संतशरण राठौर बिंदु कुमार गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इसके अलावा मुरैना के एडीईओ अखिलेश सिंह तोमर, मोहन लाल शुक्ला नेंपरी, नंदराम यादव, कमलकिशोर कुशवाह, चंदन सिंह माहौर, बलवीर कुशवाह, जगदीश कुलश्रेष्ठ, राकेश शर्मा को नोटिस दिए गए हैं। जौरा के सहायक विकास विस्तार अधिकारी शिवचरन शाक्य, एसएस भटनागर मुरैना, विशंभर सिंह सिकरवार, रामनिवास शर्मा, राकेश सिंह चौहान, विजय कुमार गुप्ता सहित पहाडग़ढ़ के एसएस गुर्जवार, आरपी शर्मा, आरके राजपूत, आरबीएस तोमर, कैलारस के केदार लाल शाक्य, चोखेलाल शाक्य, एलएन पिप्पल, दामोदर लाल गुप्ता, सबलगढ़ के मोहन शर्मा, मनोज सिंह परिहार, वीरेन्द्र सिलावट, काशी प्रसाद राजौरिया, आरबी जालौरिया से तीन दिवस की समय-सीमा में नोटिस का जवाब मांगा गया है।

ÖæS·¤Ú