विलाबल भुट्टो का पुतला जलाया
पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर युवा मोर्चा ने जताया विरोध।
भास्करसंवाददाता|कैलारस
कश्मीरको लेकर पाकिस्तानी नेता विलाबल भुट्टो द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर भुट्टो का पुतला दहन किया।
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डा. दीपक सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अवाम के अलगाववादी नेता भारत के अंदर दखलंदाजी के प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें भारत में कोई जगह नहीं मिलेगी। कश्मीर के मुद्दे पर पूरा भारत एक है। विलाबल भुट्टो ने आंख उठाकर भी देखा तो उसके नतीजे ठीक नहीं होंगे। मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष अनूप गर्ग ने कहा कि जिन राष्ट्रों में आतंकवाद को प्रश्रय मिल रहा है उनके खिलाफ भारत का रुख कड़ा होना चाहिए। विलाबल जैसे पाक नेता मुसलमानों के बीच हिट होने के लिए बेतुके बयान जारी कर रहे हैं। उनका भी हश्र ओसामा बिन लादेन जैसा होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता रामगोपाल सिकरवार, हेमंत धाकड़, दीपक शर्मा, विपिन पाण्डे, रवि वर्मा शशिकांत गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कैलारस। पुतला दहन करते युवा मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी।