पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा मोर्चा ने किया पौध रोपण

युवा मोर्चा ने किया पौध-रोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलारस | पंडितदीन दयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर भारतीय युवा मोर्चा मंडल कैलारस द्वारा पुरानी सब्जी मंडी में एक कार्यक्रम किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के प्रारंभ में बारी-बारी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पौध रोपे गए। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पंडितजी के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री दीपक भदौरिया, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल सिकरवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।