- Hindi News
- बिजली के आकलित बिलों पर रोक लगाने संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
बिजली के आकलित बिलों पर रोक लगाने संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
कैलारस| कैलारससंघर्ष समिति द्वारा बुधवार को आकलित खपत पर रोक लगाने बिजली कंपनी के महाप्रबंधक के नाम जेई को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने आए लोगों ने जेई को बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के साथ आकलित खपत के नाम छलावा किया जा रहा है। नगर में 99 प्रतिशत बिजली बिल आकलित खपत के नाम पर भेजे जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्रजेश बंसल, वीरेंद सोलंकी, शमा कुर्रेशी, संजय शाक्य, गिर्राज रजक, रामदयाल जगा आदि लोग शामिल थे।