- Hindi News
- शादी में गए डॉक्टर, घर से पांच लाख का माल चोरी
शादी में गए डॉक्टर, घर से पांच लाख का माल चोरी
{कैलारस की शांतिबिहार कॉलोनी में है घर
{सोना-चांदी नकदी समेत ले गए कीमती सामान
भास्करसंवाददाता|कैलारस
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र झुंडपुरा में पदस्थ एक सरकारी डाॅक्टर कैलारस की शांति बिहार कॉलोनी में अपने निवास को सूना छोड़कर मुरैना शादी समारोह में शामिल होने चले गए। इधर चोरों ने मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि में उनके घर के ताले तोड़कर 90 हजार रुपए की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपए का माल समेट ले गए।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झुंडपुरा में पदस्थ डाॅ. बनवारीलाल शर्मा, जो बघेल गांव के निवासी हैं, वे मंगलवार की शाम को पांच बजे मुरैना शादी में गए थे। शादी में उनका पूरा परिवार घर पर ताला डालकर चला गया। बुधवार की शाम चार बजे जब वे कैलारस लौटे तो देखा कि उनके मकान का ताला टूटा पड़ा है।
चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और यहां अलमारी का ताला तोड़ा। साथ ही सूटकेसों को भी खोला। इनमें से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पार किए। सोने का कॉलर, जंजीर, पांच अंगूठी समेत चांदी की करधनी अन्य जेवरात चोरों निकाले। करीब 10 तोले सोने के आभूषण चोरों ने पार कर दिए। साथ ही 90 हजार रुपए नगदी भी निकाल ली।
कैलारस की शांति बिहार कॉलोनी में सूने घर में चोरी के बाद बिखरा सामान