पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबलगढ़ कैलारस में अग्रसेन सप्ताह शुरू

सबलगढ़ कैलारस में अग्रसेन सप्ताह शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कैलारस/सबलगढ़

सबलगढ़में मेहंदी एवं कैलारस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ रविवार को अग्रसेन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सबलगढ़ में रामजानकी मंदिर में नगर की किशोरियों महिलाओं ने मेंहदी एवं दुल्हन प्रतियोगिता में भाग लिया, वहीं कैलारस स्थित अग्रवाल धर्मशाला में छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपने सामान्य ज्ञान की दक्षता प्रदर्शित की। इसी क्रम में 22 सितंबर को सबलगढ़ में अपरान्ह 3.30 बजे चित्रकला प्रतियोगिता होगी वहीं कैलारस में 23 सितंबर को मेंहदी तथा चेयर रेस प्रतियोगिता की जाएंगी। 25 सितंबर को दोपहर बाद अग्रसेन महाराज का विशाल चल समारोह इन दानों नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा। अग्रसेन जयंती के चलते अग्रवाल समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

कैलारस: अग्रसेनसप्ताह के दौरान सामान्य ज्ञान की परीक्षा देते छात्र।