पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम विकास की बात तो करते हैं लेकिन अमल नहीं

सीएम विकास की बात तो करते हैं लेकिन अमल नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजन समाज पार्टी की पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष विधायक सत्यप्रकाश ने कहा।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

मुख्यमंत्रीविकास की बात तो करते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते हैं। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक जिले में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। जनसमस्याएं बढ़ रही हैं लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं। यह बात बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने कही।

विधायक सत्यप्रकाश, गुरुवार को होटल राजश्री में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संभाग मुख्यालय को छोड़कर जिलेभर में नगरों गांवों को जनता की जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। ओला प्रभावित किसानों को आठ महीने बाद भी राहत इसलिए नहीं दी गई है क्योंकि लोगों ने अंबाह-पोरसा दिमनी में भाजपा को पराजित कर दिया। किसानों की लड़ाई को बसपा पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। विधायक सत्यप्रकाश ने चंबल के उसैदघाट, अटार घाट सहित सिकरौदा नेंपरी के पुलों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग प्रशासन से की। उन्होंने मुरैना के ट्रांसपोर्ट नगर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा के बोर्ड ने बीते 15 साल में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण नहीं करा पाया जो दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं की कमजोर इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है। कैलारस शक्कर कारखाना को चालू कराने के वादे पर चुनाव जीते भाजपा विधायक प्रदेश सरकार से अपनी बात मनमाने में बौने साबित हो रहे हैं।