पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहाड़गढ़ कैलारस मार्ग पर गड्ढे, खतरा

पहाड़गढ़- कैलारस मार्ग पर गड्ढे, खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़गढ़-कैलारस मार्ग पर हुए गड्ढें।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दो माह पूर्व 13 किमी सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ती की गई। सड़क किनारे पट्टी नहीं बनने एवं गड्ढों से वाहन चालक परेशान हैं।

भास्करसंवाददाता| पहाड़गढ़

पहाड़गढ़-कैलारसमार्ग पर हो गड्ढों एवं सड़क किनारे पट्टी का निर्माण नहीं होने से वाहन चालक परेशान हैं, वहीं यात्रियों को दुर्घटना का भय बना हुआ है। याद रहे कि दो माह पूर्व ही इस मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा 13 किमी डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य किया गया था। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़क के कुछ हिस्से का निर्माण छोड़ दिया गया तथा सड़क किनारे पट्टी नहीं बनने से वाहन पलटने का खतरा बना हुआ है।

यहां बताना जरूरी है कि पहाड़गढ़ कैलारस मार्ग से लगभग आधा सैंकड़ा से अधिक गांव के लोग आवागमन करते हैं। लंबे समय से इस मार्ग की हालत खराब थी। ग्रामीणों की मांग पर दो माह पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा डामरीकृत सड़क का निर्माण कराया गया। इस दौरान कैलारस से निकलते ही लगभग एक किलोमीटर हिस्से में सड़क निर्माण नहीं कराया गया। जबकि इस जगह सीसी खरंजा प्रस्तावित था। इस मार्ग पर जलभराव की समस्या होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं वाहन चालक समेत यात्रियों को दुर्घटना का भय बना हुआ है। पीडब्लूडी अधिकारियों की उदासीनता के चलते निर्माण के दौरान सड़क किनारे बगली (मुरम, गिट्टी) नहीं भरी गई। वर्तमान में बारिश के कारण सड़क किनारे गड्ढे होने से वाहन पलटने का खतरा बना हुआ है। खास बात यह है कि कैलारस पहाड़गढ़ में पीडब्लूडी विभाग के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लेवर सड़क की देखरेख के लिए तैनात है, लेकिन ये मजदूर रेस्ट हाउस पर रहकर अधिकारियों की सेवा में लगे रहते हैं। बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी के उपयंत्री भी मुख्यालय पर नहीं रहते।

ठेकेदारपर कार्रवाई की जाएगी

^पहाड़गढ़-कैलारससड़क निर्माण में अगर लापरवाही की गई है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपयंत्री को भेजकर वस्तुस्थिति की पता करता हूं कि लेवर अपना काम क्यों नहीं कर रही। बीएसगुर्जर, कार्यपालनयंत्री पीडब्लूडी विभाग मुरैना