- Hindi News
- अग्रसेन जयंती की तैयारी जोरों पर, प्रतियोगिताएं 21 से
अग्रसेन जयंती की तैयारी जोरों पर, प्रतियोगिताएं 21 से
कैलारस | नगरमें अग्रसेन जयंती के आयोजन की तैयारियां धूम-धाम से चल रहीं हैं। अग्रवाल महासभा द्वारा 21 से 25 सितंबर तक अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम के समय अग्रसेन महाराज का चल समारोह निकलेगा। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष मातादीन सर्राफ ने बताया कि 21 सितंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 23 को चेयर रेस एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को चल समारोह से पूर्व रंगोली सजाओ प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा अग्रवाल समाज के ऐसे छात्र जिन्होंने हाईस्कूल हायरसेकंडरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनका सम्मान किया जाएगा। चल समारोह की भव्यता के लिए दिल्ली के कलाकारों के साथ-साथ ऊंट, घोड़े, बैंड बाजे बुलाए गए हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एमएस रोड स्थित न्यू कान्हा फोटो स्टूडियो, बंसल मोबाइल, कैलादेवी स्नेक्स पुरानी सब्जी मंडी, पार्क के पास केके जनरल स्टोर, अमित ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंचकर प्रतियोगी फार्म भर सकते हैं।