पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने युवक के गुप्तांग में मिर्ची पेट्राेल डाली

पुलिस ने युवक के गुप्तांग में मिर्ची पेट्राेल डाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंतों में संक्रमण के बाद युवक की तबीयत खराब हुई तो परिजन लाए अस्पताल तब उजागर हुआ मामला।

भास्करसंवाददाता|मुरैना

बकरीचोरी के आरोपी एक युवक के गुप्तांग में जौरा पुलिस ने पहले मिर्ची पेट्रोल डाल दी। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने रॉड डालकर घुमा दी। इससे युवक की आंतों में संक्रमण फैल गया है। उसे रविवार को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि यह मामला उनकी समझ में नहीं रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है।

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती अनवर पुत्र अल्लानूर निवासी नई बस्ती पहाड़िया के पास कैलारस ने रोते हुए बताया कि नौ सितंबर को जौरा पुलिस ने उसे बकरी चोरी के आरोप में पकड़ा था। यहां टीआई हेमंत शर्मा बोले कि इसे दो घंटे के लिए उल्टा लटका दो। फिर सिपाहियों ने थाने में मेरे कपड़े उतारे और गुप्तांग में मिर्ची भर दी। अनवर ने बताया कि इतना ही नहीं थाने में पदस्थ त्यागी सिपाही ने एक रोल लेकर पेट्रोल में डुबोया और मेरे गुप्तांग में डालकर घुमा दिया।

अनवर ने बताया कि पुलिस की प्रताड़ना से बचने के लिए मैंने यह सब सहन कर लिया। पुलिस ने मुझे 10 सितंबर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। मैंने अदालत में भी इस डर से कुछ नहीं कहा कि पुलिस बाद में फिर मारेगी।

मुरैना। जिला अस्पताल में भर्ती अनवर।

आंतों में हो गया संक्रमण, ग्वालियर रैफर

नौसितंबर को अमानवीय बर्बरता का शिकार अनवर को जब आंतों में संक्रमण फैला तो वह जिला अस्पताल में भर्ती होने मुरैना आया। उसे उसकी मां परिजन मुरैना लाए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अनवर की हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि जिला अस्पताल में डाक्टर ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।

कोर्ट में पेश किया तब कराया था मेडिकल

^अनवर को नौ सितंबर को पब्लिक पकड़कर लाई थी। उसे 10 सितंबर को कोर्ट में पेश किया था। तब उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था। अब दस दिन बाद ये मिर्ची और पेट्रोल का मामला कहां से गया, समझ में नहीं रहा है।\\\'\\\' हेमंतशर्मा, टीआईजौरा जिला मुरैना

मेरीजानकारी में नहीं है ऐसा कोई मामला

^चोरी के किस आरोपी के साथ जौरा पुलिस ने अमानवीय कृत्य किया है, इसकी जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं आई है। हम दिखवाते हैं कि ऐसा क्या कैसे हुआ है।\\\'\\\' रघु