पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पार्टी को पीटा, बंधक बनाया

पुलिस पार्टी को पीटा, बंधक बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़गढ़/मुरैना| गोल्हारीगांव में रविवार को कुछ दबंगों ने पुलिस पार्टी को पकड़कर उससे मारपीट की और फिर बंधक बना लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे थे, लेकिन वे घटनास्थल की ओर रवाना थे। सूत्रों के मुताबिक पहाड़गढ़ थाने की पुलिस पार्टी रविवार को गोल्हारी गांव में कुछ आरोपियों को पकड़ने गई थी। बताया जाता है कि पुलिस पार्टी द्वारा गोल्हारी में कार्रवाई शुरू करने पर दबंग भड़क गए और उन्होंने पुलिस को घेरकर उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस जवानों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना कैलारस एसडीओपी रमेश घनघोरिया पहाड़गढ़ टीआई डीएस बैस को लगी तो दोनों अपने-अपने वाहनों से मौके की ओर रवाना हो गए। इस मामले में कैलारस एसडीओपी घनघोरिया ने इस मामले में सिर्फ इतना कहा है कि अभी पता करते हैं, ऐसे तो कोई घटना नहीं हुई है।