तीन माह बाद भी शुरू नहीं हुई ई-क्लास
उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा का निरीक्षण करते अधिकारी।
राज्य शासन द्वारा नए शैक्षणिक सत्र से जिले के सात उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षाएं शुरू करने प्रोजेक्टर, एलईडी, कम्प्यूटर मॉडम उपलब्ध कराए गए, फिर भी सैकड़ों छात्र कक्षाओं के लाभ से वंचित हैं।
अरुणशर्मा| पहाड़गढ़
बीएसएनएलअधिकारियों की लापरवाही का असर जिले के एक्सीलेंस स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की शिक्षा पर भी पड़ने लगा है, क्योंकि स्वान कनेक्टिवटी नहीं जुड़ने से सबलगढ़, पहाड़गढ़, कैलारस, जौरा, अंबाह, पोरसा के उत्कृष्ट विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों (कक्षा 9 से 12 तक) को अभी तक कक्षाओं (वर्चुअल क्लास) का लाभ नहीं मिल पाया। जबकि इस योजना का लाभ जुलाई माह से ही छात्रों को मिलना सुनिश्चित हो जाना चाहिए था। विगत तीन माह के अंदर केवल जिला मुख्यालय पर स्थित एक्सीलेंस स्कूल में ही कक्षाओं का संचालन शुरू हो सका है, इसके अलावा जिले के अन्य विकासखंड के छात्र अभी तक इस लाभ से वंचित हैंω
क्याहै वर्चुअल क्लास: जिलेके प्रत्येक उत्कृष्ट विद्यालय में एक ऐसी कक्षा तैयार करनी है जहां गणित, विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान आदि विषय पर आधारित व्याख्यान, विजुअल, केस स्टडी, इंटरनेट के माध्यम से छात्रों को पढ़ाए जा सकें। इसके अलावा कई तरह का लर्निंग मटेरियल पैन ड्राइव, सीडी में भी उपलब्ध कराया गया है। जिसे प्रोजेक्टर पर प्रभावी तरीके से पढ़ाया जा सके। इस दौरान छात्र अपनी जिज्ञासा के अनुसार प्रश्न भी कर सकते हैं। जिनके उत्तर उन्हें तत्काल दिए जाते हैं। इन कक्षाओं की शुरूआत जिला शिक्षा अधिकारी को राज्य शासन के निर्देशानुसार जुलाई माह से करानी थी।
यहसामग्री उपलब्ध कराई गई है स्कूलों को: कक्षाएंस्थापित करने के लिए जुलाई माह से पूर्व जिले के सभी उत्कृष्ट विद्यालयों को कम्प्यूटर सिस्टम, मॉडम, एलईडी, डीटीएच जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन स्वान कनेक्टिवटी नहीं जुड़ने से इन महत्वपूर्ण एवं कीमती उपकरणों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण कई जगह यह उपकरण खराब होने की स्थिति में भी गए हैं।
पहाड़गढ़में बंद मिलीं कक्षाएं
^दोरोज पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने पहाड़गढ़ उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां अध्ययनरत छात्रों को कक्षाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने तत्काल बीएसएनएल के मैनेजमेंट