- Hindi News
- हाईटेंशन लाइन टूटने से अब तक जा चुकी है चार लोगों की जान
हाईटेंशन लाइन टूटने से अब तक जा चुकी है चार लोगों की जान
आए दिन हो रहे हादसे, फिर भी बिजली कंपनी के अफसर गंभीर नहीं।
भास्करसंवाददाता|कैलारस
बिजलीका तार टूटने के बाद आसपास के क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। करंट के झटके से कई लोग झुलस गए। हालांकि कस्बे के लोगों की मदद से कुछ लोगों को बचाया गया। कैलारस में बिजली का तार टूटने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन बिजली कंपनी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
इस मामले में बिजली कंपनी के जेई एससी मिश्रा का कहना है कि जब हाईटेंशन लाइन बिछाई गई थीं, उस समय मकान नहीं बने थे। लोगों को यह ख्याल रखना चाहिए कि हाईटेंशन लाइन के पास मकान बनाने से दुर्घटना हो सकती है। हाईटेंशन लाइन से प्रभावित इलाकों की जानकारी बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की भेजी जा चुकी है।
यह हो चुके हैं हादसे
{23 नवंबर को हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मीट मार्केट में कई दुकानें जल गई।
{ बाजार में रहने वाला दीपक पुत्र भरोसी रजक (15) 28 मार्च 2011 को बस स्टेंड परिसर की दुकानों के ऊपर क्रिकेट की गेंद लेने गया, लेकिन हाईटेंशन लाइन के तारों से चिपककर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
{ जून 2011 में सिंघल मैरिज होम में नया गांव निवासी कमलू पुत्र तोताराम जाटव छत पर कार्य कर रहा था तभी हाईटेंशन का करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
{ गांधी मार्ग निवासी मोनू पुत्र संतोषी (20) दीपावली की पूर्व संध्या पर छत पर झल्लर डाल रहा था तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।