- Hindi News
- स्कूल से शिक्षक नदारद तो कहीं छात्रों की उपस्थिति नगण्य
स्कूल से शिक्षक नदारद तो कहीं छात्रों की उपस्थिति नगण्य
शनिवार को ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में संचालित प्राइमरी, मिडिल स्कूल मदरसों का निरीक्षण किया।
भास्करसंवाददाता|कैलारस
ब्लॉकशिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शर्मा ने शनिवार को ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में संचालित प्राइमरी, मिडिल स्कूल मदरसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल से शिक्षक नदारद मिले तो कहीं छात्रों की उपस्थित नगण्य मिली। बीईओ द्वारा दोषी शिक्षकों को केवल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, बल्कि आगामी कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की ओर निरीक्षण रिपोर्ट भी भेजी है।
बीईओ शर्मा सबसे पहले शासकीय माध्यमिक स्कूल किरावली पहुंचे। जहां शिक्षक रामनाथ शाक्य बगैर सूचना दिए ही स्कूल से गायब मिले। उपस्थिति रजिस्टर में छात्र संख्या 212 दर्ज थी, लेकिन स्कूल में मात्र 50 छात्र ही उपस्थित थे। इस गांव के प्राइमरी स्कूल में कई दिनों से मध्यान्ह भोजन नहीं बना था। निरीक्षण के दौरान कई लोगों ने यह शिकायत बीईओ से की। गुलपुरा में संचालित मदरसा सुल्ताने हिंद में एक शिक्षक निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं मिला। मदरसा में दर्ज 110 में 42 छात्र ही पढ़ने आए थे। इसर तरह कैलारस नगर की मस्जिद के पास संचालित मदरसा इसलामिया में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले तथा 120 में से 30 छात्र ही मदरसा में उपस्थित थे। बीईओ द्वारा दोषी सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।