- Hindi News
- दहेज प्रताड़ना से तंग आकर लगाई थी मनीषा ने फांसी
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर लगाई थी मनीषा ने फांसी
मर्ग जांच के बाद पुलिस ने किया खुलासा।
भास्करसंवाददाता| कैलारस
कुशवाहमोहल्ला में रहने वाली मनीषा नामक युवती ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 22 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह खुलासा कैलारस पुलिस ने दो माह चली मर्ग जांच के बाद शुक्रवार की शाम किया है। दोषी ससुरालीजन के खिलाफ पुलिस ने दहेज मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुशवाह मोहल्ला निवासी मनीषा (24) को उसका पति पप्पू कुशवाह एवं अन्य ससुरालीजन गोपाल, गुड्डी, मोगे, राजू, बेजू मायके से दहेज लाने की मांग कर रहे थे। पिता की माली हालत ठीक नहीं होने के कारा मनीषा ससुरालीजन की इच्छाओं की पूर्ति नहीं सकी। जिससे चलते पप्पू सहित घर के अन्य सदस्य मनीषा की मारपीट कर यातनाएं देने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर 22 अक्टूबर को मनीषा ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू की। जिसमें यह तथ्य सामने आए हैं कि दहेज प्रताड़ना के चलते मनीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।