श्रमजीवी पत्रकार संघ का अभियान 15 तक
कैलारस| मध्यप्रदेशश्रमजीवी पत्रकार संघ की मुरैना जिला इकाई का सदस्यता अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। सदस्यता अभियान के दौरान पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण नए साथियों को नवीन सदस्यता प्रदान की जाएगी। जिला अध्यक्ष राधाकृष्ण सिंघल ने कहा है कि संघ की मुरैना, अंबाह, पोरसा, बानमोर, जौरा, कैलारस, सबलगढ़ पहाडग़ढ़ इकाई के पदाधिकारी सदस्य अपनी सदस्यता नवीनीकरण के लिए 15 दिसंबर से पहले जिला अध्यक्ष या महासचिव के पास सदस्यता आवेदन जमा करा दें। नियत तिथि के बाद नई सदस्यता पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।