- Hindi News
- सराफा व्यवसायी को उठा ले गए वर्दीधारी, स्थानीय पुलिस अनजान
सराफा व्यवसायी को उठा ले गए वर्दीधारी, स्थानीय पुलिस अनजान
सराफा व्यवसायी सुरेश सोनी को गुपचुप उठा ले गई पुलिस
भास्करसंवाददाता|कैलारस
सराफाव्यवसायी भाजपा नेता मुन्ना सोनी के अनुज सुरेश सोनी को मंगलवार की अपराह्न बाहर से आई पुलिस गुपचुप तरीके से उठा ले गई। पुलिस पार्टी का कहना था कि वह विजयपुर थाने से आई लेकिन टीआई विजयपुर ने इसकी पुष्टि नहीं की तो नगर के सराफा कारोबारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे। थाना पुलिस का कहना था कि उनके यहां बाहर की किसी पुलिस ने आमद दर्ज नहीं कराई है। यह बात सुनकर सराफा व्यवसायी हैरत में पड़ गए कि सुरेश सोनी को उठाकर कौन ले गया है। टीआई अजय चानना के मुख्यालय पर होने के कारण इस मामले का खबर लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो सका था।
25.-सर्राफा व्यवसायी उठाने के विरोध में कैलारस थाने में शिकायत करने पहुँचे व्यवसायी