पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने लिया पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारयों का जायजा

कलेक्टर ने लिया पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारयों का जायजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | पंचायतचुनाव के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने आज अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर मंगलवार को कैलारस, पहाडगढ और सबलगढ में स्ट्रोंगरूम एवं सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्होंने पहाडगढ सबलगढ के सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि ऐसे सेक्टर बनाए जायें जिससे अधिकारी 30-45 मिनिट के अंदर मतदान केन्द्र पर पहुंच सकें। सेक्टर अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रो का नियमित भ्रमण करे जिससे वे वहां की भौगोलिक स्थिति से परिचित हो सकें। साथ ही मतदान केन्द्र के आसपास, भवन, पहुंचमार्ग में कहीं परिवर्तन की आवश्यकता हो तो संबंधित अधिकारियों को आज ही अवगत करायें जिससे राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त की जा सके।