- Hindi News
- शिविर में हुआ 207 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में हुआ 207 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण
डेनिडापरिसर स्थित हॉल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 207 स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। शिविर में मुरैना से पहुंचे दंत रोग विशेषज्ञ डॉ संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। शिविर के दौरान पांच से अठारह साल तक के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान रोगी पाए गए छात्रों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गई। शिविर के आयोजन में मुस्कान संस्था के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर बीएमओ एचएस सगर, डॉ आरएस मिश्रा सहित मुस्कान संस्था के महेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।