स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न
कैलारस। चौधरीमैमोरियल चिल्ड्रन स्कूल में बीते रोज वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी एवं दीपक भदौरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम शुभारंभ सरस्वती माँ के पूजन के साथ किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में छात्रों ने एकल सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतियोगी छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन छात्र बालकृष्ण शर्मा पूनम मुद्गल ने संयुक्त रूप से किया।