पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधाया गांव में छत से गिरकर वृद्ध की मौत

लुधाया गांव में छत से गिरकर वृद्ध की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलारस| कैलारसथाना क्षेत्र के लुधाया गांव में शनिवार की रात एक वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लुधाया गांव निवासी पंचम सिंह सिकरवार (68) शनिवार की रात छत पर सो रहे थे। आधी रात के बाद वे पेशाब करने के लिए जा रहे थे। लेकिन अंधेरा होने के कारण वे छत से नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें इलाज के कैलारस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।