पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधाया पचेखा गांव में सियार का हमला, पांच घायल

लुधाया पचेखा गांव में सियार का हमला, पांच घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों को किया घायल, अस्पताल से उपचार के बाद घायलों को डॉक्टरों ने घर भेजा, ग्रामीणों में दहशत।

भास्करसंवाददाता| कैलारस

कैलारससे तीन किलोमीटर दूर लुधाया पचेखा गांव में शनिवार की रात एक सियार (गीदड़ ) ने सोते हुए ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में सियार के काटने से पांच लोग घायल हुए हैं। सुबह होते ही सभी घायलों को कैलारस अस्पताल लाया गया। जहां से इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को कर दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक घटना का जायजा लेने कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

पचेखा गांव के घायल रामचरण पुत्र हरी सिंह सिकरवार (70), नीतेश पुत्र ममतू खटीक, दयाल कुशवाह ने भास्कर को बताया कि शनिवार को रात 9.30 बजे हम लोग अपने घर के सामने घटिया पर सो रहे थे। तभी अचानक गांव में एक गीदड़ गया। और उसने खटिया पर सो रहे लोगों को काटना शुरू कर दिया। इसके बाद पागल सियार लुधाया गांव पहुंचा जहां उसने नारायण सिंह एवं उसके पुत्र भंवर सिंह को काट कर घायल दिया। तथा थोड़ी दूर चलकर इसी गांव की सुनील शाक्य महिला जानकी शाक्य को भी पागल सियार ने काट खाया। याद रहे कि दो राज पूर्व झुंडपुरा दीपेरा गांव भी सियार ने लोगों पर हमला किया था। इसके बाद लुधाया पचेखा गांव में सियार द्वारा हमला करने से ग्रामीण दहशत में गए हैं।

कैलारस। लुधायागांव में सियार के हमले से घायल लोग।

हमें नहीं मिली कोई जानकारी

^मुझेसियार द्वारा ग्रामीणों पर हमला करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। मैं टीम भेजकर वस्तुस्थिति पता करती हूं। जंगली जानवर द्वारा घायल करने पर ग्रामीणों को इलाज के लिए सहयोग राशि देने का प्रावधान है। दीपमालाशिवहरे, रेंजरपहाड़गढ़ रेंज