कैलारस कल रहेगा बंद, आज देंगे ज्ञापन
मुरैना| पेट्रोलपंप मालिक गिर्राज अग्रवाल हत्याकांड जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कैलारस कस्बा 13 दिसंबर को बंद रहेगा। इससे पहले 12 दिसंबर को इस मामले में स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। गुरुवार को कैलारस के व्यापार मंडल ने एक बैठक करके निर्णय लिया है कि पेट्रोल पंप मालिक गिर्राज अग्रवाल के हत्यारों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है, इसलिए इस मामले में शुक्रवार को ज्ञापन देकर शनिवार को कैलारस मुकम्मल बंद रखा जाएगा।