नसबंदी के लिए दिन किए निर्धारित
मुरैना| प्रेरणाअभियान के तहत महिला पुरुषों की नसबंदी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिन निर्धारित कर दिए हैं। प्रत्येक सोमवार को सबलगढ़, कैलारस, जौरा में, बुधवार को जौरा, कैलारस पहाडग़ढ़ में, गुरुवार को नूराबाद, खडिय़ाहार, जौरा में, शुक्रवार शनिवार को पोरसा, अंबाह सबलगढ़ में नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे। सिविल सर्जन के मुताबिक, जिला अस्पताल में प्रतिदिन नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे। नसबंदी ऑपरेशन कराने पर महिला को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1400 रुपए प्रेरक आशा कार्यकर्ता को 200 रुपए प्रदान किए जाते हैं। प्रसव के तुरंत बाद महिला नसबंदी कराने पर महिला को 2200 रुपए प्रेरक आशा कार्यकर्ता को 300 रुपए की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है।