- Hindi News
- छह बदमाशों ने लूटे जेवर, दो मोबाइल 25 हजार नगद
छह बदमाशों ने लूटे जेवर, दो मोबाइल 25 हजार नगद
धौंधा गांव के दूधाधारी पुल पर शिक्षक को लूटा, फिर बाइक सवार दंपती को लूट लिया। चार बदमाशों पर कट्टे थे, जबकि दो पर लाठी थीं।
भास्करसंवाददाता| मुरैना/पहाड़गढ़
धौंधागांव के नजदीक दूधाधारी पुल पर से बाइक पर सवार होकर जा रहे एक शिक्षक को छह हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। उनसे नगदी समेत दो महंगे मोबाइल लूटे गए। साथ ही यहां से बाइक पर गुजर रहे एक दंपती से भी इन बदमाशों ने जेवर नगदी लूटी। दोनों वारदात बुधवार को घटित हुईं, जिनमें से शिक्षक की रिपोर्ट पहाड़गढ़ में गुरुवार को दर्ज की गई है, जबकि दंपती ने लूट की रिपोर्ट घटना के बाद थाने पहुंचकर लिखा दी थी।
जानकारी के अनुसार कैलारस निवासी हेमराज कुशवाह बुधवार को अपनी बाइक पर सवार होकर बैराड़ के स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि जब उनकी बाइक धौंधा के नजदीक दूधाधारी पुल पर पहुंची तो यहां छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। बदमाशों ने शिक्षक से 5400 रुपए दो मोबाइल लूटे। इनमें से मोबाइल सेमसंग कोर-2 था, जबकि दूसरा हाई रिलायंस कंपनी का मोबाइल था। लूट की वारदात के बाद शिक्षक ने इस मामले की रिपोर्ट गुरुवार को पहाड़गढ़ थाने में दर्ज कराई है।
15मिनट बाद ही दूसरी लूट : दूधाधारीके पुल पर शिक्षक से हुई लूट के 15 मिनट बाद ही चिलवानी निवासी देवेंद्र पुत्र तेज सिंह गोस्वामी अपने भाई राकेश प|ी संजू के साथ बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे। यहां बदमाशों ने हथियारों की दम पर इन्हें भी रोका। रोकने के साथ ही बदमाशों ने देवेंद्र राकेश से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही दो बदमाशों ने देवेंद्र की प|ी संजू के गले से मंगलसूत्र लूट लिया और उनके कान के बाला उतरवा लिए। बदमाशों ने संजू के हाथ की अंगूठी भी उतरवा ली।
25हजार नगद भी लूटे :बताया जाताहै कि बदमाशों ने देवेंद्र से 25 हजार रुपए नगद भी लूटे। शिक्षक दंपत्ति से लूट के बाद बदमाश जंगल में आराम से चले गए। इसके बाद दंपत्ति सीधे पहाड़गढ़ पुलिस थाने पहुंचे और वहां लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। जबकि शिक्षक ने गुरुवार को पहाड़गढ़ थाना पहुंचकर अपनी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।