पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने घेरी कलेक्टोरेट

यूरिया नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने घेरी कलेक्टोरेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाह में भी किसानों ने किया प्रदर्शन, कैलारस में 10 को धरना देंगे किसान।

भास्करसंवाददाता| मुरैना

यूरियामिलने से जिलेभर के किसानों में प्रशासन के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। किसान का एक-एक दिन बमुश्किल बीत रहा है क्योंकि अगर उन्हें जल्द ही यूरिया नहीं मिला तो खेतों में गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी और किसान भूखों मरने की कगार पर पहुंच जाएगा। बावजूद इसके अफसर इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। सोमवार को भी एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने कलेक्टोरेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारी किसान तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे लेकिन एसडीएम कृषि विभाग के अफसरों ने किसानों को दो दिन बाद खाद प्रदाय करने का आश्वासन देकर कलेक्टोरेट से चलता किया।

सोमवार की सुबह नौ बजे जखौना, तोर-तिलावली, कुम्हेरी,हड़बांसी, गंजरामपुर, उरहेरी, कुतवार, महूरी, सुसानी, खुटियानी, लोहगढ़, धनेला, लल्लूबसई, सिकरौदा, विश्नोरी, चेंटा बरेथा, गलेथा भैंसरौली लभनपुरा आदि गांव के किसान यूरिया खाद लेने मार्क फैड के गल्ला मंडी स्थित खाद गोदाम पर पहुंचे। किसानों को बताया गया कि अभी तक मुरैना के लिए कहीं से भी खाद नहीं आई है। इस पर किसान भड़क गए और जुलूस के रूम में कलेक्टर से मिलने के लिए कलेक्टोरेट को कूच कर गए। सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर किसानों ने खाद के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। खाद, बीज कृषि क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर बहुजन समाज पार्टी 10 दिसंबर को सबलगढ़ में धरना प्रदर्शन करेगी। इस आशय का एक ज्ञापन सोमवार को बसपा नेता कमल सिंह रावत ने एसडीएम को सौंपा। वहीं इस संबंध में कृषि मुरैना के उप संचालक आरपी गोयल का कहना है कि मुरैना को दो से तीन दिन में 500 टन यूरिया मिल जाएगा। उसके बाद भी खाद की सतत आपूर्ति होती रहेगी।

अंबाह में किसानों का प्रदर्शन

यूरियाखाद की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को अंबाह में पुरानी तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने पुरानी तहसील पर प्रदर्शन करने के बाद कस्बा के बाजारों में जुलूस निकालकर एसडीएम इकबाल मोहम्मद रंगरेज को अपनी समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने किसानों को दो दिन बाद यूरिया खाद मिलने की बात कही। किसानों ने कहा कि खाद जल्द नहीं मिली तो अंबाह के बाजार को बंद कराएंगे।

खाद के लिए थाने में किया हंगामा

कैलारस.यूरियाखाद लेने आए किसानों ने