- Hindi News
- सरकार ने बजट देने में भेदभाव किया तो स्थानीय स्त्रोतों की आय से कराएंगे विकास
सरकार ने बजट देने में भेदभाव किया तो स्थानीय स्त्रोतों की आय से कराएंगे विकास
कैलारस नगर पंचायत में 42 साल में सिर्फ एक बार सत्ता में आई भाजपा
भास्कर संवाददाता. कैलारस/सबलगढ़/पोरसा/
नगरीयनिकाय में बेशक भाजपा का बोर्ड चुनकर नहीं आया हो लेकिन प्रदेश सरकार को विकास के लिए बजट देने के मामले में भेदभाव नहीं करना चाहिए। राज्य शासन ने यदि ऐसा किया तो स्थानीय स्त्रोतों से आय को बढ़ाकर विकास को तवज्जो दी जाएगी। यह कहना है कि कैलारस नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी का।
नवीनकैलारस-क्लीन कैलारस पर फोकस: प्रतिभातिवारी ने सोमवार को दैनिक भास्कर से चर्चा में विकास की प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि चुनाव में हमने नवीन कैलारस-क्लीन कैलारस का नारा दिया था। सबसे पहले इस विषय पर काम शुरू किया जाएगा। 502 दुकानदारों के लिए नई पक्की दुकान बनवाकर दी जाएंगी। नगर में स्टेडियम, वाचनालय, पार्क वृद्धाश्रम का निर्माण परिषद की प्राथमिकता में शामिल होगा। साथ ही नगर के लोगों के लिए पेयजल, सफाई प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सोमवार को आभार प्रदर्शन के दौरान प्रतिभा-अशोक तिवारी का कस्बा में स्वागत किया गया। कई जगह उन्हें फलों से तौला गया।
प्राचीननागाजी तालाब का कराएंगे जीर्णोद्धार: पोरसानगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा -रामनिवास राठौर ने विकास की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा है कि सबसे पहले नागाजी तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस कार्य की शुरूआत नागाजी तालाब में 11 जनवरी के शपथग्रहण समारोह से होगी। इसके अलावा नेटवर्किंग के मामले में नगर को वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाएगी। नगर पालिका क्षेत्र की बस्तियों में गंदी पानी के भराव की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
12मजरों तक पहुंचाएंगे बिजली: नगरपंचायत झुंडपुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल त्रिपाठी का कहना है कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के पहले चरण के शेष काम में झुंडपुरा के 12 मजरों को जुड़वाकर उन्हें रोशन करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा 28 लाख रुपए से बनाई जा रही करजोनी रोड के बंद पड़े निर्माण कार्य को फिर से शुरू कराने की पहल शासन प्रशासन स्तर पर की जाएगी। नगर के सभी वार्डों में लोगों को सड़क, स्ट्रीट लाइट पेयजल की सुविधा मुहैया कराना मेरे एजेंडे की प्राथमिकता में शामिल है।
{ वर्ष 1972 से कांग्रेस के कन्हैयालाल सिंघल (मनोनीत)
{ वर्ष 1977 में