पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुर सिंह की स्मृति में आयोजन कल

बहादुर सिंह की स्मृति में आयोजन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलारस| वामपंथीआंदोलनों में जिले का नेतृत्व करने वाले कॉमरेड बहादुर सिंह धाकड़ की स्मृति में 19 सितंबर को संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। संकल्प सभा को संबोधित करने अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आमराराम एवं मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य बादल सरोज कैलारस रहे हैं। आमसभा का आयोजन बहादुर सिंह धाकड़ स्मृति ट्रस्ट द्वारा पुरानी सब्जी मंडी में किया जाएगा। आमसभा के दौरान जो मुद्दे उठाए जाएंगे उनमें नैपरी पुल का निर्माण, अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गए दुकानदारों एवं गुमटी धारियों को मुआवजा। गरीबों को अवास के लिए जमीन के पट्‌टे, वृद्ध विकलांग, बेसहारा लोगों को एक हजार रुपए मासिक पैंशन, बस स्टेंड का सौंदर्यीकरण, छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन में परिवर्तित करना, शुगर मिल को चालू कराने जैसे विषय शामिल हैं।