जौरा कैलारस में दूध के सैंपल भरे
जौरा/कैलारस | जौराएसडीएम दिनेश चंद सिंगी के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य एवं औषधि निरीक्षक अवनीश गुप्ता ने अलग-अलग स्थानों पर दूध के सैंपल भरे हैं। भरे हुए सभी सैंपलों को जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी चिलर संचालक टैंकर मालिक के विरुद्ध एडीएम कोर्ट में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। जौरा एसडीम को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि जनपद पंचायत कार्यालय के पास एक दूध का टैंकर खड़ा है। एसडीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर टैंकर चालक को पकड़ लिया। चालक ने बताया कि टैंकर में भरा दूध दिलीप गोयल का है जिसे वह चिलर सेंटर पर खपाने जा रहा है। एसडीएम ने जांच के लिए दूध के सैंपल भरवाए। इसके बाद वे कैलारस क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होने रीझोनी रोड पर स्थित तहासीलदार सिंह गुर्जर के चिलर सेंटर से दूध के सैंपल भरे।