सात ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को नोटिस
मुरैना| जननीसुरक्षा के चेक वितरण में लापरवाही बरतने पर पोरसा, खड़ियाहार, नूराबाद, जौरा, कैलारस, पहाड़गढ़ सबलगढ़ के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस कलेक्टर ने जारी किए हैं। पोरसा बीएमओ डा.एसएन मेवाफरोश, खड़ियाहार के डाॅ. डीके गुप्ता, नूराबाद के डाॅ. एलआर सिसनियां, जौरा के डाॅ. सुरेश सोनी, कैलारस के डाॅ. एचएस सागर, पहाड़गढ़ के बीएमओ डाॅ. आरएस सिकरवार सबलगढ़ के बीएमओ डाॅ.एमसी गुप्ता को नोटिस जारी किए गए हैं।