- Hindi News
- अंबाह, कैलारस सबलगढ़ के बस स्टैंड पर पीने के पानी बिजली का प्रबंध नहीं
अंबाह, कैलारस सबलगढ़ के बस स्टैंड पर पीने के पानी बिजली का प्रबंध नहीं
पांच साल बीतने के बाद भी स्थानीय निकायों ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के नहीं किए प्रयास।
भास|अंबाह/सबलगढ़/कैलारस
अंबाह,सबलगढ़ कैलारस के बस स्टैंड पर बिजली, पानी ठहरने के प्रबंध होने से यात्री परेशान होते हैं लेकिन स्थानीय निकाय यात्री सुविधाएं मुहैया कराने पर ध्यान नहीं दे रही है।
अंबाह कस्बा में तीन अस्थाई बस स्टैंड बने हुए हैं। मुरैना आने वाले यात्री मुरैना तिराहे पर खड़े होकर बस पकड़ते हैं तो पोरसा, गोरमी भिंड सहित उसैदघाट जाने वाले लोग पोरसा चौराहे से बस पकड़ते हैं। अन्य स्थानों के लिए लोग जग्गा चौराहे से बस पकड़ते हैं। नगर पालिका बीते पांच साल में कस्बा में किसी स्थान पर सार्वजनिक बस स्टैंड का निर्माण नहीं करा पाई। इस आलम में यात्रियों के लिए अस्थाई बस स्टैंड पर पीने के पानी, रात में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। तेज धूप से बचने के लिए टीनशेड तक नहीं लगवाए गए हैं।
पुराने बस स्टैंड का उपयोग नहीं :
कस्बा स्थित रोडवेज के पुराने बस स्टैंड की जमीन को दानदाताओं के कोर्ट के आदेश से वापस ले लिया। इसके चलते नगरपालिका वहां पुराने बस स्टैंड को विकसित नहीं कर पाई। नए बस स्टैंड की स्थापना के लिए नगरपालिका को प्रशासन से नई जगह आबंटित कराना चाहिए थी लेकिन पांच साल में ऐसा नहीं हो पाया। इसके चलते प्रतिदिन चार से पांच हजार लोग अंबाह में परेशान होते हैं।
कैलारस: नगरपंचायत ने बस स्टैंड परिसर को पक्का करने का प्रस्ताव आठ माह पहले नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को भेजा था लेकिन वहां से अब तक प्रशासकीय स्वीकृति जारी नहीं हुई है। इसके चलते बस स्टैंड परिसर में सीमेंट-कांक्रीट की सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। कैलारस बस स्टैंड से चारों दिशाओं के लिए प्रतिदिन 200 बसों का आवाजाही रहती है। बसों में यात्रा करने वाले यात्री सड़क, पानी प्रसाधन की समस्या से परेशान हैं।
नगर पंचायत ने स्टैंड परिसर के पास जो टाॅयलेट बनवाए हैं वह यात्रियों के लिए आज तक नहीं खोले गए हैं। रात को रुकने के लिए बस स्टैंड पर रैनबसेरा जैसी कोई सुविधा नहीं है जिससे दूर-दराज से कैलारस पहुंचने वाले यात्रियों को सुरक्षित ठहरने की सुविधा नहीं मिल पाती है। स्टैंड परिसर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी गड़बड़ होने से वहां रात के समय असामाजिक तत्वों का जमाव रहता है।
सबलगढ़: बसस्टैंड पर यात्रियों के ब