पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवत कथा में राम व कृष्ण जन्म देख भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु

भगवत कथा में राम व कृष्ण जन्म देख भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलारस/ अंबाह | रजौधा गांव स्थित गढ़ी माता मंदिर पर चल रहीं रामकथा के तीसरे दिन मंगलवार को भगवान राम जन्म का वर्णन किया गया। रामजन्म कथा का वर्णन तिरुपति बालाजी धाम से आए महंत अरविंद व्यास महाराज द्वारा किया गया। मालूम हो कि रजौधा में क्षेत्रिय विधायक द्वारा रामकथा का आयोजन कराया जा रहा है। इसी प्रकार अंबाह स्थित माथुर वैश्य कॉलोनी में मंगलवार को कृष्ण जन्म की लीला दिखाई गई। कृष्ण लीला की कथा का वाचन पं. सुनील शास्त्री द्वारा किया गया। इस दौरान शास्त्रीजी ने धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष के प्रसंगों पर आधारित कथा सुनाई। कृष्ण का जन्म होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति-भाव में डूबकर नृत्य करने लगे। इस दौरान कृष्ण जन्म की आकर्षक झांकी का मंचन भी किया गया।

खबरें और भी हैं...