पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल मैच जीतने के लिए ग्राउंड पर पूरे जोश से खेले प्रतिभागी

फुटबॉल मैच जीतने के लिए ग्राउंड पर पूरे जोश से खेले प्रतिभागी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत पुलिस परेड ग्राउंड में बुधवार को जिला स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ।



भास्करसंवाददाता|मुरैना

फुटबॉलमैच जीतने के लिए मुरैना के खिलाड़ी बालक-बालिकाएं बुधवार को खेल मैदान पर खूब दौड़े। उन्होंने फुटबॉल को घेर-घेर कर जौरा की टीम पर गोल किए। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने का खिताब मुरैना की बी टीम को दिया गया।

राजीव गांधी खेल अभियान के तहत बुधवार को पुलिस परेड ग्राउंड पर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में पोरसा, मुरैना, जौरा कैलारस की बालक-बालिकाओं की दो-दो टीमों ने भाग लिया। शानदार मैच के दौरान बालक वर्ग में मुरैना टीम ने प्रतियोगिता जीतकर विजेता का स्थान प्राप्त किया। मैच में जौरा की टीम को उप विजेता घोषित किया गया। बालिका वर्ग के मैच को मुरैना की टीम ने जीतकर विजेता का खिताब हासिल किया। मुरैना की बी टीम उप विजेता घोषित की गई। मैच के दौरान रेफरी राजवीर राजपूत, रामचंद्र तोमर, सूरज थापा, ऋषभ यादव, मनोज तोमर, श्याम सिकरवार नरेन्द्र तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बॉल को उछालते प्रतियोगी।

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में जौरा विजयी

जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जौरा की बालक बालिका टीम विजेता घोषित की गई। सबलगढ़ की बालक मुरैना की बालिका टीम को उपविजेता घोषित किया गया। इससे पहले आयोजित 3000 मीटर लंबाई की दौड़ प्रतियोगिता बालक बालिका वर्ग के बीच कराई गई जिसमें बालक वर्ग के सुनील परमार पोरसा बालिका वर्ग में रीना राठौर पोरसा ने बाजी मारी है। एथलीट प्रतियोगिता में बालक वर्ग के जितेन्द्र तोमर पोरसा दूसरे, रवि गुर्जर जौरा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सलमा बानो सबलगढ़ दूसरे स्थान पर तथा रानी राठौर पोरसा तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर की दौड़ में अतुल तोमर मुरैना शिवानी राठौर मुरैना पहले स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में दिनेश सिंह मुरैना भारती तोमर पोरसा अव्बल रहीं। 400 मीटर की दौड़ को हर्ष यादव मुरैना निधि जादौन किशोरगढ़ सबलगढ़ ने जीता।

मुरैना टीम के फुटबॉल खिलाड़ी, जौरा टीम के खिलाड़ियों पर गोल करते हुए।