पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौथे दिन भी जारी रही मनरेगा अधिकारियों की हड़ताल

चौथे दिन भी जारी रही मनरेगा अधिकारियों की हड़ताल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियों ने कैलारस में कराया सद््बुद्ध्ी हवन

भास्कर संवाददाता | अंचल टीम

मनरेगा संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक संगठन के बैनर तले कलम बंद हड़ताल जनपद मुख्यालयों पर चौथे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जरुरी कामकाज के लिए परेशान हो रहे हैं। उधर आंदोलनकारियों का कहना है कि जब मप्र सरकार उन्हें संविदा शिक्षकों की तर्ज पर नियमित करने की घोषणा नहीं करेगी तब उनकी कलम बंद हड़ताल निर्धारित अवधि तक जारी रहेगी। पोरसा, अंबाह, जौरा, सबलगढ़, कैलारस, पहाड़गढ़ जनपद मुख्यालय पर आयोजित हड़ताल को संबोधित करते हुए मनरेगा में लगे अधिकारी, कर्मचारियों ने कहा कि जिस तरह शिक्षकों को तीन वर्ष पश्चात नियमित करने की नीति है उसी प्रकार मनरेगा के संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। इस हड़ताल को दो दिन पहले डीआरडीए, मध्यान्ह भोजन, वाटरशेड परियोजना में लगे अधिकारी, कर्मचारियों ने भी समर्थन दे दिया था, वहीं गुरुवार को सचिव संगठन, टीएससी संगठन एवं मध्यान्ह भोजन योजना के अधिकारी, कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल को समर्थन दे दिया है।

जनपद पंचायत कार्यालय पर सदबुद्धी हवन करते हड़ताली।

खबरें और भी हैं...