मरीजों को गलत रिपोर्ट दे रही पैथोलॉजी, कार्रवाई की मांग
कैलारस|पुरानी सब्जी मंडी के पास चल रही पैथोलॉजी के संचालक मरीजों को गलत रिपोर्ट दे रहे हैं। जनपद सदस्य राजवीर सिंह धाकड़ के नेतृत्व में इस संबंध में गुरुवार को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एसआर मिश्रा को आवेदन प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की गई है। चुन्नी का पुरा गांव से आए धर्मेंद्र धाकड़ ने बीएमओ को बताया कि मैने कुछ समय पहले पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित आदित्य पैथोलॉजी पर रक्त परीक्षण कराया था। जिसकी रिपोर्ट में मलेरिया नेगेटिव बताया गया। जांच के आधार डॉक्टर द्वारा इलाज करने धर्मेंद्र की हालत सुधरने की बजाए बिगड़ गई। यह देख डॉक्टर ने दुबारा रक्त की जांच कराने को कहा। अन्य पैथोलॉजी पर दुबारा जांच करने पर मलेरिया पॉजिटिव निकला। इसके बाद इलाज होने पर स्वास्थ्य लाभ हुआ। बीएमओ को आवेदन देने वालों में जनपद सदस्य राजबीर धाकड़, राजेश, रविंद्र, मनीष, गब्बर, सोनू आदि शामिल थे।