पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव भेजे जाएंगे शहर में जमे शिक्षक

गांव भेजे जाएंगे शहर में जमे शिक्षक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिक परीक्षाओं के बाद शुरू होगी सरप्लस टीचरों की ट्रांसफर प्रक्रिया

भास्करसंवाददाता|मुरैना

पंचायतनिकाय चुनाव के फेर में लटकी शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई वार्षिक परीक्षा के तत्काल बाद अमल में लाई जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसा होने पर शहरी स्कूलों में जमे शिक्षकों को गांव के स्कूलों में भेजा जाएगा।

जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मिडिल स्कूलों में 1644 हैडमास्टर, शिक्षक, सहायक शिक्षक अध्यापक के पद खाली पड़े हैं। जबकि शहरी/नगरी क्षेत्र के स्कूलों में 533 शिक्षक सरप्लस में हैं। यही आलम प्राइमरी स्कूलों का है। वहां गांव-देहात के स्कूलों में 1358 शिक्षकों की कमी से पढ़ाई का काम प्रभावित है तो नगरीय क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों मेें 581 शिक्षक सरप्लस में हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का स्पष्ट निर्देश हैं कि गांव के प्राइमरी, मिडिल स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी की जाए। शहर के स्कूलों में सरप्लस स्टाफ को गांव के स्कूलों में ट्रांसफर किया जाए।

ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटलों पर सरप्लस शिक्षकों की सूची चस्पा की जा चुकी है। सूची को आपत्ति मांगने के बाद ऑनलाइन भी किया जा चुका है।

गौरतलब है कि जिले के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों ने अपनी-अपनी सहूलियत के हिसाब से अपना अटैचमेंट ऐसे स्कूलों में करा लिया है,जहां से उन्हें अप-डाउन करने में आसानी रहती है। जिसकी वजह से स्कूलों में कहीं जरूरत से ज्यादा शिक्षक हो गए हैं, कहीं टोटा है।

परीक्षाओं के बाद जारी करेंगे ट्रांसफर आदेश

^युक्तियुक्तकरणकी सूची सभी ब्लाक शिक्षा कार्यालयों पर चस्पा करा दी गई है। वार्षिक परीक्षाओं के बाद जिलेभर में पदस्थ शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी किए जाएंगे। ताकि शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षा के अनुरूप सुधार हो।\\\'\\\' डा.दीपक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी

प्राइमरी स्कूल

ब्लाकसरप्लस कमी

पोरसा56 161

अंबाह 92 195

मुरैना 223 230

जौरा 65 233

कैलारस 45 170

पहाडग़ढ़ 30 201

सबलगढ़ 70 168

मिडिल स्कूल

ब्लाकसरप्लस कमी

पोरसा55 168

अंबाह 83 286

मुरैना 167 281

जौरा 52 175

कैलारस 58 202

पहाडग़ढ़ 19 240

सबलगढ़ 99 292