पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के साथ गिरे ओले

बारिश के साथ गिरे ओले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार सुबह तीन बजे से शुरू हुई बारिश ओलावृष्टि।

मुरैना। बिन मौसम बारिश ओलावृष्टि ने जिले में सरसों की फसल समेत सब्जी की फसलों को आंशिक नुकसान पहुंचाया है। मुरैना समेत अंबाह, पोरसा, दिमनी, सबलगढ़, कैलारस, बानमोर सरायछौला इलाके के हार-खेत में बारिश ओलावृष्टि शनिवार को तड़के तीन बजे हुई।

जिससे सरसों की फ्लॉवरिंग स्टेज वाली फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही ओलों से कुछ फलियां भी टूटी हैं और सरसों के पौधे भी जमीन में पसरे हैं। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी साबित हुई है। मुरैना में 5 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को तड़के तीन बजे एकदम से ओले गिरने लगे। देखते ही देखते यह बारिश तेज हुई और इसी के साथ ओलावृष्टि बंद हो गई, लेकिन पानी करीब एक घंटे तक बरसता रहा।

बारिश ओलावृष्टि से प्रभावित हुई सरसों की फसल: वहीं सरसों की फसलों को वहां नुकसान हुआ जहां पौधों में फूल रहा था। चना मटर की फसलों समेत सब्जी की फसलों में भी ओलों से कहीं-कहीं नुकसान हुआ। इस संबंध में मुरैना आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. एसएस तोमर का कहना है कि बारिश ओलावृष्टि से सरसों की फसल को एक-दो प्रतिशत नुकसान हुआ है। इसे आंशिक नुकसान कहा जाएगा, क्योंकि फ्लॉवरिंग स्टेज वाली सरसों में दोबारा फूल जाएगा। फलियां जहां टूटी हैं, वहां सरसों खराब हो गई। वैसे गेहूं को तो फायदा हुआ है।



आसमानी बिजली गिरने से मरीं 30 भेड़ : पहाड़गढ़ मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर झिर्नियां गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खिरकाई में बंधी 30 भेड़ों की मौत हो गई, वहीं 50 घायल हो गई। पीड़ित पशु पालकों ने शनिवार को पहाड़गढ़ पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस थाने में इस आशय का आवेदन देने गए ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह जंगल क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। लगभग सुबह चार बजे जोरदार गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली चमकर भूप सिंह सुंदर लाल बघेल की खिरकाई पर गिरी। तेज आवाज सुनकर गांव के ज्यादातर लोग जाग गए। थोड़ी देर बाद बकरियों के चिल्लाने की बावाज सुनकर ग्रामीणों ने खिरकाई में जाकर देखा तो वहां 30 बकरियां मरी पड़ी थी तथा लगभग 50 बकरियां घायल थीं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पशु पालकों को 1.5 लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है।