पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच समर्थक भिड़े,7 घायल, 28 गिरफ्तार

सरपंच समर्थक भिड़े,7 घायल, 28 गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलारस। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान इटौरा गांव में शुक्रवार को दो सरपंच प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। संघर्ष में सात लोगों को चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 30 लोगोंं के खिलाफ घर में घुसकर बल्वा करने का क्रॉस अपराधिक मुकदमा दर्ज किया है।

बल्वा को लेकर सरपंच पद के प्रत्याशी रामलखन यादव के भाई महेन्द्र यादव दूसरे पक्ष में सरपंच पद प्रत्याशी शिवदयाल राठौर के भाई रघुराज राठौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों मुकदमों में पुलिस ने 30 लोगों को आरोपी बनाया है। उसमें से 18 आरोपियों को पुलिस ने झगड़े के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने गांव में शांतिभंग कर रहे 10 लोगों को अलग से गिरफ्तार किया है।