कैलारस | कैलारस थानाक्षेत्र स्थित नेपरी गांव में वृद्ध का शव भूसे के कमरे में मिला है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक करण पुत्र घुर्रा बाल्मिक (70) पिछले मंगलवार से परिजनों को नजर नहीं रहे थे।
इसके चलते वे काफी परेशान भी थे। वृद्ध के जिस कमरे में भूसा भरा वहां से परिजनों को बदबू रही थी। कमरा खोलकर देखा तो उसमें घुर्रा का क्षति-विच्चछत शव मिला।
घबराए परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टीआई अजय चानना ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचाया। घुर्रा की मौत कैसे हुई पुलिस कई एंगल से इसकी जांच कर रही है।