मुरैना | ग्वालियर सेगायब महिला मीना प्रजापति पत्नी अर्जुन सिंह (25) को पुलिस ने एमएस रोड स्थित एक बंद मकान से बरामद किया है। महिला की गुमशुदगी थाना जनकगंज में माह अगस्त 14 से दर्ज है। टीआई अजय चानना के मुताबिक, महिला को इटौरा के दो लोगों को बेचा गया था। उन्होंने उसे नारायण धाकड़ को बेच दिया। नारायण से महिला को किराए पर द्वारिका बघेल निवासी नेंपरी हॉल कैलारस को दे दिया था।
द्वारिका ने मीना को कमरे में बंद किया और चला गया। प्राप्त सूचना पर से पुलिस ने महिला को बंद कमरे की छत के रास्ते बरामद किया है। महिला के संबंध में जनकगंज थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।