- Hindi News
- सत्रह सरपंच सचिवों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने नोटिस जारी
सत्रह सरपंच सचिवों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने नोटिस जारी
भास्कर संवाददाता| रामपुरकलां/सबलगढ़
कैलारससबलगढ़ विकास खंड स्थित पंचायत क्षेत्रों में प्राइमरी मिडिल स्कूल भवन का निर्माण समय पर पूरा नहीं करने के कारण एसडीएम एलएल मालवीय ने सत्रह सरपंच-सचिव के खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम ने संबंधित उपयंत्रियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए है। उल्लेखनीय है कि जिन पंचायतों में प्राइमरी मिडिल स्कूल भवन उपलब्ध नहीं है ऐसे गांव में राज्य शासन द्वारा स्कूल भवन निर्माण के लिए पंचायतों के खाते में सीधे तौर पर राशि भेजी गई है। उक्त गांव में बीते शैक्षिणक सत्र तक स्कूल भवन का निर्माण कराया जाना था। लेकिन सरपंच-सचिवों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते एसडीएम ने पंचायत अधिनियम 1993 की धारा 92/40 के तहत सत्रह सरपंच सचिव के खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त दोनों विकासखंड के संबंधित उपयंत्रियों को भी कारण बताओ नाटिस जारी किया गया है।
इनपंचायतों में होगी वसूली कार्रवाई: जिनपंचायतों में वसूली कार्रवाई की जानी है उनमें सबलगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत खेरोन, किशोरगढ़, गुरेमा, बत्तोखर, लकेंजरा, गोबरा, बेरखेड़ा, रामपुरकलां, कड़वाना शामिल हैं। इसी तरह कैलासर विकास खंड में शेखपुर, रीझोनी, बिलगांव क्वारी, दीपेहरा, हटीपुरा, डुंगरावली, ठाठीपुरा, सगोरिया पंचायत के सरपंच सचिव से वसूली की जाएगी।