बका लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
कैलारस | सुमानपुरारोड पर वारदात की नियत से बका लेकर घूम रहे व्यक्ति को शनिवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक सुमान का पुरा गांव में रहने वाला वनवारी पुत्र मुरारी रजक वारदात करने की नियत से शनिवार को नहर की पुलिया पर लोहे का बका लेकर घम रहा था। इसी दौरान सर्चिंग के लिए निकली पुलिस ने उसे पकड़ लिया।