पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबेडकर की 58वीं पुण्य तिथि मनाई

अंबेडकर की 58वीं पुण्य तिथि मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलारस | नगरके अंबेडकर पार्क में बाबा भीमराव अम्बेडकर की 58वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कहुजन समाज पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी के कमल सिहं रावत ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के संविधाना निर्माता अंबेडकर का पूरा जीवन दलितों, शोषितों पीड़ितों का उत्थान करने में बीता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्गों पर चलना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सबसे पहले अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर रामकुमार सगर, भागीरथ प्रसाद, राजेंद्र डागोर, बालकृष्ण बौद्ध आदि लोग मौजूद थे।