डीएम के आदेश की अवहेलना, मामला दर्ज
कैलारस | चिन्नोनीबस स्टेंड पर शनिवार की दोपहर अवैध बंदूक लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के साथ कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर्वत पुरा गांव में रहने वाला राजबीर पुत्र दशरथ सखवार नगरीय निकाय चुनावों की आचार संहिता प्रभावित होने के बावजूद अपनी लाइसेंसी बंदूक को पुलिस थाने में जमा नहीं कराया शनिवार को राजवीर बंदूक लेकर चिन्नौनी बस स्टेंड के करीब घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। राजवीर के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।