पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा निर्दलीय को 3 3, कांग्रेस को 2 सीट

भाजपा निर्दलीय को 3-3, कांग्रेस को 2 सीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत के लिए दूसरे चरण में हुए आठ वार्डों के चुनाव के अघोषित नतीजे रविवार को सामने गए। भाजपा और निर्दलीयों ने तीन-तीन सीटें जीती जबकि कांग्रेस को दो सीटों से संतोष करना पड़ा। देवास-टोंकखुर्द ब्लॉक से चुनाव लड़े राज्यमंत्री दीपक जोशी के तीन समर्थक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज देता सौभागसिंह गौड़ की प|ी निर्मला जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई हैं। मोदी लहर के भरोसे वोट मांग रहे सिंगावदा के महेश चौहान की प|ी भाजपा प्रत्याशी ललिता को भी हार का सामना करना पड़ा। यहां तक कि जिन प्रत्याशियों का विधायक-मंत्री और बड़े पदाधिकारी प्रचार करने गांव-गांव गए थे, वे भी हारे हैं। किसी का चुनावी सूरज हार के साथ अस्त हुआ तो किसी का चेहरे पत्तियों की तरह जीत से खिलखिला गया है। निर्दलीय चुनाव लड़ाने के बाद एक बार फिर नारायणसिंह चौधरी ने अपनी ताकत दिखाई है। उनकी प|ी चुनाव जीत गई हैं।

ऐसेसमझें जीत-हार का गणित

देवास-टोंकखुर्दब्लॉक में जिपं के कुल छह वार्ड आते हैं। देवास क्षेत्र में यहां भाजपा सिर्फ वार्ड क्रमांक एक से जीत पाई है। यह देवास विसक्षेत्र में आता है। वार्ड क्रमांक दो, तीन आैर चार में पार्टी के तीनों अधिकृत प्रत्याशी हार गए हैं। यहां टिकट वितरण में मंत्री दीपक जोशी की चली थी। संगठन की राय को दरकिनार कर टिकट देने की बात सामने आई थी। इसके चलते जोशी से जवाब-तलब हो सकता है। यहां दो नंबर सीट कांग्रेस जीती जबकि तीन और चार नंबर पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है। टोंकखुर्द क्षेत्र में दो वार्डों में एक कांग्रेस एक भाजपा के खाते में गई है। सोनकच्छ ब्लॉक में भी दो सीटें थीं, जिनमें से एक भाजपा, दूसरी निर्दलीय ने जीती है।

आगेक्या

तीसरेचरण में जिला पंचायत के 10 वार्डों के लिए 22 फरवरी को वोट पड़ेंगे। ये वार्ड क्र. नौ से 18 तक हैं जो कन्नौद, बागली और खातेगांव ब्लॉक में आते हैं। इसके बाद सभी 18 वार्डों के नवनिर्वाचित जिपं सदस्य मिलकर जिपं अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष की सीट अनारक्षित होने से इस बार भारी उठापटक होने की संभावना है।

रामकला चौधरी वार्ड क्र. तीन जिपं सदस्य

जिपं सदस्य तंवर

देवास. जिपं सदस्य का चुनाव जीतने के बाद इस तरह समर्थकों ने मनाया जश्न।

जिपं सदस्य ममता राजपूत वार्ड क्र. 4

जिपं सदस्य तेजूबाई सोनकच्छ वार्ड आठ