वाहन टकराया, एएसआई सहित दो आरक्षक घायल
वाहन टकराया, एएसआई सहित दो आरक्षक घायल
चापड़ा| एकहाइकोर्ट जस्टिस के प्रवास के दौरान पुलिस के पायलेटिंग वाहन को सामने से क्वालिस ने टक्कर मार दी। एक एएसआई एवं दो जवान घायल हो गए। हादसा इंदौर-बैतूल हाइवे पर खेड़ाखाल के पास रविवार देर शाम हुई। कन्नौद से इंदौर जा रहे जस्टिस के वाहन के साथ चल रहे पुलिस वाहन (एमपी03 ए0793) को क्वालिस (एमपी 09 व्ही2466) ने सामने से टक्कर मार दी। घटना में एएसआई एएन खान, आरक्षक वीजेंद्र राणा, राजेंद्रसिंह घायल हो गए। एएसआई खान को इंदौर रैफर किया। आरक्षक राणा एवं सेंधव को जिला अस्पताल भेजा गया।