पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निश्चिंत हो चुनाव कर्मचारी, फिर लग सकती है ड्यूटी

निश्चिंत हो चुनाव कर्मचारी, फिर लग सकती है ड्यूटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
22 फरवरी को होना है तीसरे चरण का मतदान, कलेक्टर ने दिए संकेत

भास्करसंवाददाता | देवास

दूसरे चरण का मतदान संपन्न कराकर कर्मचारी निश्चिंत हो जाएं कि अब तीसरे चरण में उनकी ड्यूटी नहीं लगने वाली। इन कर्मचारियों की ड्यूटी तीसरे चरण में भी लगाई जा सकती है। यह स्पष्ट संकेत कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने दे दिए हैं। इसकी वजह है तीसरे चरण में विकासखंड बागली, कन्नौद एवं खातेगांव में 22 फरवरी को मतदान होगा और इसे संपन्न कराने के लिए दूसरे चरण की अपेक्षा अधिक शासकीय सेवकों की आवश्यकता रहेगी। जिले में उपलब्ध सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों का गठन रैंडमाइजेशन कर किया जाएगा। मैनपॉवर की उपलब्धता देखते हुए द्वितीय चरण में निर्वाचन संपन्न करा चुके शासकीय कर्मचारियों को तृतीय चरण में पुन: निर्वाचन का दायित्व सौंपा जा सकता है। सेक्टर अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी, सामग्री प्राप्ति वितरण केंद्रों, कमीशनिंग मतदान दलों के फेसिलिटेशन के लिए लगे अधिकारी-कर्मचारियों को भी पुन: ड्यूटी पर लिया जा सकता है।