- Hindi News
- चुनाव प्रचार की बात पर पत्थर मार दांत तोड़े
चुनाव प्रचार की बात पर पत्थर मार दांत तोड़े
देवास | कोतवालीक्षेत्र में राधेश्याम बाबूलाल नि. आंबेडकर नगर से आरोपी राहुल राकेश ने अभद्रता कर धमकी दी। राजेश चंदुलाल नि. एमजी कॉलोनी से आरोपी विनय राजेश ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उदयनगर क्षेत्र में मनोज रामसिंह नि. देवझिरी से आरोपी शंकर रामनारायण एक अन्य ने चुनाव प्रचार की बात को लेकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पत्थर फेंककर मारा जिससे दांत टूट गए। कन्नौद क्षेत्र में विजयसिंह रामू नि. डाबरी से आरोपी सोधराबाई रेवाराम एक अन्य ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बागली क्षेत्र में सुनील मुन्नालाल नि. पुंजापुरा से आरोपी मुन्ना एक अन्य नि. सतवास ने रास्ते में रोककर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। खातेगांव क्षेत्र में गब्बर विष्णुप्रसाद से आरोपी चंकी मनोहर दो अन्य ने मारपीट की। केस दर्ज किए हैं।